देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र रविवार को काशी प्रांत के प्रवास के दौरान जनपद पहुंचे, जहां जिला मुख्यालय के निकट पकरी स्थित विंध्यवासिनी मैरिज लॉन में आयोजित बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसकी कार्यकर्ता शक्ति पर निर्भर करती है, इसलिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर समितियों को सक्रिय करना होगा, तभी संगठन का उद्देश्य साकार होगा। उन्होंने सोनभद्र को भारतीय किसान संघ के मनीषियों की भूमि बताते हुए कहा कि यह वही धरती है, जिसने राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर संकटा प्रसाद सिंह जैसे व्यक्तित्व को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में संघ द्वारा उठाई गई कई मांगें सरकार से पूरी हो चुकी हैं, जबकि अन्य मांगों को लेकर प्रयास जारी रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राम मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ता स्वयं में एक आदर्श होता है और समर्पण के साथ कार्य करने पर कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। प्रांत अध्यक्ष इंद्रासन सिंह ने प्रत्येक विकासखंड में संगठन का विस्तार करने का आह्वान किया। वहीं प्रांत महामंत्री रवि शेखर सिंह ने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। कार्यक्रम में प्रांत उपाध्यक्ष राम जी सिंह मौर्य, प्रांत मंत्री सदानंद मौर्य, प्रांत कार्यालय मंत्री महेंद्र जायसवाल, ज्योति जंग सिंह, दिनेश सिंह, श्रीकांत सिंह यादव, रमेश सिंह पटेल सहित जनपद की पूरी कार्यकारिणी मौजूद रही।
.jpeg)