देवल, ब्यूरो चीफ,म्योरपुर, सोनभद्र। शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय जामपानी में शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उदय कुमार, भाजपा जिला प्रतिनिधि मोहरलाल खरवार और मंडल उपाध्यक्ष शिवदास रौनियर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापक अवनी कुमार ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया।
मुख्य अतिथि सुनील कुमार सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे आगे की पढ़ाई पूरे मनोयोग से करें और अपने परिवार व गांव का नाम रोशन करें। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया, जिससे शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम में एजुकेट गर्ल्स संस्था की अमिता विश्वकर्मा ने सोशल मैपिंग की जानकारी दी। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया, वहीं विदाई समारोह में कक्षा 8 के विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में सहायक अध्यापक केसरी नंदन, राजेंद्र प्रसाद, भोला प्रसाद, शिक्षा मित्र विगनाथ सिंह, नीतू देवी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, ग्रामीण एवं शिक्षक उपस्थित रहे, जबकि संचालन सहायक अध्यापक केसरी नंदन द्वारा किया गया।
.jpeg)