देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। समाजवादी मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की मासिक बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए यूथ ब्रिगेड प्रभारी एवं समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे सिंह पटेल तथा जिला अध्यक्ष सत्यम पांडे ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक नौजवान की जिम्मेदारी है कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिलेश यादव की नीतियों और विचारों को आम जनता तक पहुंचाए। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा सरकार केवल पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है और आम जनता, खासकर गरीब वर्ग की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि आम लोग परेशान हैं और युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। बैठक में प्रदेश सचिव पियूष यादव, कार्यकारिणी सदस्य दिलकरण सिंह, जिला महासचिव मिथिलेश पटेल पिंटू, जिला उपाध्यक्ष अमित मौर्य, गुलाम यासीन, आदिल अंसारी, फरीद अहमद, जिला सचिव नितीश पटेल, बालेश्वर यादव, नगर अध्यक्ष अनस अहमद, अवनीश पांडे रिशु, धीरज पाठक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
.jpeg)