देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। पिपरी रोड स्थित कीर्ति इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में शनिवार को बीएससी नर्सिंग अंतिम वर्ष की छात्राओं का ग्रेजुएशन सेरेमनी एवं फेयरवेल समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीखा ई. एंड्रियास, नर्सिंग सुपरिटेंडेंट जीवन ज्योति क्रिश्चियन हॉस्पिटल तथा संस्थान के डायरेक्टर डॉ. ए.के. सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर डायरेक्टर डॉ. एके सिंह ने सभी पासआउट छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। बीएससी नर्सिंग बैच 2021 की छात्राओं में मिस सपना को बेस्ट आउटगोइंग स्टूडेंट अवार्ड तथा मिस अंकिता को बेस्ट एकेडमिक अवार्ड से सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान सभी ने पासआउट छात्राओं को भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम में प्रिंसिपल डॉ. जेया वनीथा, डॉ. जे.एन. सिंह, डॉ. ए.एन. सिंह, डॉ. डी. के. पांडेय, डॉ. एस.एन. दुबे सहित समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहा।
कीर्ति इंस्टिट्यूट में बीएससी नर्सिंग छात्राओं का ग्रेजुएशन सेरेमनी व फेयरवेल संपन्न
मार्च 29, 2026
0
Tags
.jpeg)