कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ए बी डी एम) के क्रियान्वयन में जिले में प्रथम आने पर लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में चिकित्सा अधिक्षक डॉ अमित पटेल को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। गत बुधवार 25 मार्च को चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की सचिव रितु माहेश्वरी के द्वारा उक्त प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। उक्त के क्रम में आज एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक के सभागार में प्रधानाचार्य डॉ मुकेश यादव जी ने उक्त प्रशस्ति पत्र को नोडल अधिकारी एच आई एम एस डॉ विवेक श्रीवास्तव , नोडल अधिकारी ओ पी डी डॉ सुशील शर्मा एवं सह नोडल अधिकारी ओपीडी डा सुनील यादव एवम् रजिस्ट्रेशन काउंटर के सभी कर्मचारियों के साथ हर्ष पूर्वक साझा करते हुए सभी को हार्दिक बधाई दी और आभा रजिस्ट्रेशन को शत प्रतिशत करने की बात कहीं। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग से प्राप्त दिशा निर्देशों के क्रम में मरीजों के पर्चे अब केवल आभा आईडी से बनाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं, जिसके माध्यम से मरीजों का पूरा स्वास्थ रिकॉर्ड ऑनलाइन सुरक्षित रहता है। इससे मरीज़ को देश विदेश कही भी इलाज़ कराना आसान हो जाता है। स्मार्टफोन में एप के माध्यम से मरीज़ स्वयं अपना पंजीकरण कराकर सीधे चिकित्सीय परामर्श प्राप्त कर सकता हैं। उक्त व्यस्था को सुचार रूप से चलने के लिए मेडिकल कॉलेज के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर प्रमोद कुमार फोटोग्राफर की देख रेख में कम्प्यूटर ऑपरेटर के तौर पर महेंद्र प्रताप सिंह, दीपक पांडे, संतोष सिंह, रजनीश वर्मा, आयुष वर्मा, पंकज पटेल, बनवीर, मुकेश वर्मा एवं आभा सहायक के तौर पर हेमलता तथा सुमन वर्मा की तैनाती की गई है। ऐसे मरीज़ जो कि स्मार्टफोन नहीं चला सकते उनके लिए लिए पांच काउंटर पर बायोमेट्रिक की व्यस्था भी की गई है।
