कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अंकपत्र वितरण व अभिभावक सम्मान समारोह में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से वहां मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया..!!
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया..!!
कई छात्र-छात्राओ ने नाटक प्रस्तुत करके समाज के लोगों को जागरूक किया..!!
पर्यावरण,पेड की अंधाधुंध कटाई से हानि,हिंदु-मुस्लिम एकता,देशभक्तो की वीरता,बेटी बचाओ-बेटी पढाओ जैसे संदेश गीत और नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओ और छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दिया..!!
विद्यालय परिवार के साथ मिलकर मेधावी बच्चों को मेडल,अंकपत्र दे कर सम्मानित किया गया..!!
कार्यक्रम अध्यक्ष विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश चन्द्र ,मुख्य अतिथि के रुप में सप्लाई इंस्पेक्टर आजमगढ सन्तलाल ,विशिष्ट अतिथि नीरज मौर्य (अध्यक्ष,नव्या ग्रीन फाउंडेशन) रामनगर,विशिष्ठ अतिथि रमेश मौर्य (समाजसेवी,पत्रकार), रामरतन निराला (विद्यालय प्रबंधक),सहायक अध्यापक श्री रामदुलार , सुनील कुमार , शिववुझ , गोमती प्रसाद ,पुनीता ,सीमा ,एकता ,साधना ,वंदना ,कंचन जी,मंजु ,प्रियंका,कलावती (परिचारिका) और विद्यालय परिवार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें..!!
मुख्य अतिथि,विशिष्ठ अतिथि ने विद्यालय प्रबंधक राम रतन निराला,प्रधानाचार्य व विद्यालय परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया..!!
