देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। जनपद में व्यापारी सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस लाइन चुर्क स्थित सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार की अध्यक्षता में व्यापारियों, उद्यमियों, पेट्रोल पंप संचालकों और बैंक मित्रों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, आपराधिक घटनाओं की रोकथाम तथा नगर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। एएसपी ने व्यापारियों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सभी व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा के लिहाज से अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने की सलाह दी, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि की स्थिति में समय पर साक्ष्य उपलब्ध हो सके। साथ ही पुलिस द्वारा हरसंभव सहयोग और सुरक्षा उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया। बैठक में सर्राफा व्यापारियों सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि, पेट्रोल पंप मालिक और बैंक मित्र उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि व्यापारी वर्ग की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार संवाद और समन्वय बनाए रखा जाएगा।
.jpeg)