देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। आगामी पंचायती चुनाव को लेकर रविवार को आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ मारकुंडी घाटी स्थित वीर लोरिक पत्थर परिसर में बैठक किया। जिलाध्यक्ष रमेश गौतम की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति पूरी तरह से विफल है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रही है और देश के मान-सम्मान को गिरवी रख
रही है। जिला प्रभारी सुनील पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार केजरीवाल को फंसाने के लिए साजिशें रच रही है, जबकि जनता स्कूल की फीस, प्रदूषण और बिजली जैसी बुनियादी समस्याओं के समाधान की उम्मीद करती है। जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने कहा कि ईरानी जहाज का भारत की सीमा के पास डूबना और प्रधानमंत्री का एक शब्द न बोलना उनकी कमजोरी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भारत की संप्रभुता और गौरव के साथ समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर रमाशंकर शाहू, ज्योति जंग सिंह, नीरज पांडेय, राजेश सिंह, संतोष त्यागी, केवल सिंह कुशवाहा, राम जी मौर्य, राजकुमार मौर्या, प्रकाश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
.jpeg)