कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।किशोरियों के उन्मुक्त जीवन कला व अभिव्यक्ति में निखार लाने के साथ सामाजिक मुद्दों पर पर उन्हें मुखर करने के लिए एक दिवसीय किशोरी मेला खेलबदल पितृसत्ता को पहचानो समझो और तोड़ो का आयोजन शहजादपुर के एक पैलेस में किया गया जहां अकबरपुर विकासखंड के ताराखुर्द व चंदनपुर न्याय पंचायत के 8 ग्राम पंचायतों के 21 मजरों से 140 से अधिक किशोरियों व महिलाओं ने भागीदारी किया।
किशोरी बालिकाओं व महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए आयोजित किशोरी मेला खेलबदल कार्यक्रम को सम्बोधित करती हुई सी.सी. गायत्री ने कहा कि इसका उद्देश्य किशोरियों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाना है। यह मंच शिक्षा, स्वास्थ्य (माहवारी स्वच्छता), और पोषण जैसे मुद्दों पर जानकारी साझा करने और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे संदेश देने के लिए काम करता है।
किशोरी मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला बाल संरक्षण अधिकारी प्रीति सिंह व किशोरी मेले की अध्यक्षता कर रही महिला थाना अकबरपुर की उपनिरीक्षक दीपिका ने संयुक्त रूप से किया साथ में विशिष्ट अतिथि जौनपुर की वीमेन एक्टिविस्ट मुन्नी बेगम व बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रामनाइक वर्मा भी मौजूद रहे।
मेले में किशोरियों ने शिक्षा स्वास्थ्य सुरक्षा सम्मान व मानवाधिकार से सम्बंधित सामाजिक गीत प्रस्तुत कर नृत्य किया व कबड्डी एवं साइमन शेष का खेल खेला।
मेले को संबोधित करती हुई जिला बाल संरक्षण अधिकारी प्रीति सिंह ने बालिकाओं को शिक्षा पर हकदारी बनाने व बालविवाह को खत्म कर सरकारी योजनाओं से जुड़ने की हिदायत दी। महिला पुलिस उपनिरीक्षक दीपिका ने बालिकाओं की सुरक्षा पर जोर देते हुए विभिन्न टोलफ्री नंबर्स की जानकारी दिया व आत्मरक्षा का मूलमंत्र दिया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रामनाइक ने कहा कि बच्चों की देखभाल, संरक्षण, उपचार, विकास और पुनर्वास के मामलों का निपटारा करने के साथ-साथ उनकी बुनियादी जरूरतों और मानवाधिकारों को सुनिश्चित करने के सरकार प्रतिबद्ध है।
सोशल ऐक्टिविस्ट मनोज कुमार ने बताया कि किशोरी मेला एक सुरक्षित वातावरण बनाता है जहाँ किशोर लड़कियाँ स्वास्थ्य, गरिमा, आत्मविश्वास और शिक्षा के महत्व के बारे में सीखती हैं। मेले के सत्रों का संचालन श्रीमती निरकला धीरेन्द्र व छोटेलाल ने किया।
किशोरी मेला को सफल बनाने में जन विकास केन्द्र भितरीडीह की शकुंतला यादव अनुपम यादव आकांक्षा गुलशनबानो कुसुम शकुंतला विश्वकर्मा चांदनी महिमा निधि प्रजापति शकीना पूजा पांडेय वंदना अंजली आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।