कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।जायसवाल समाज टांडा के संयोजन में रविवार को नगर के छज्जापुर में स्थित एक मैरिज लॉन में भव्य तरीके से होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जायसवाल युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजितेश जायसवाल व विशिष्ट अतिथि में आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया चेयरमैन सुभाष जायसवाल, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव अमित जायसवाल, लखनऊ से मनोनीत पार्षद दीपू जायसवाल, दीपक जायसवाल युवा अध्यक्ष राष्ट्रीय जायसवाल सर्ववर्गीय एवं समाजवादी पार्टी के निखिल जायसवाल अयोध्या जनपद से नितेश जासवाल एवं प्रतापगढ़ कुंडा से देवेश जायसवाल शामिल हुए जिनका समाज के जिलाध्यक्ष भूपेश उर्फ डब्बू एवं नगर अध्यक्ष संजीव उर्फ मोनू की अध्यक्षता में गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने सर्वप्रथम सहस्त्रबाहु अर्जुन महाराज के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की उसके बाद जायसवाल समाज के नगर अध्यक्ष संजीव जायसवाल को शासन द्वारा मनोनीत सभासद बनाए जाने पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सम्मानित किया,तत्पश्चात संरक्षक दल के आंनद आर्या, राजेंद्र,राजेंद्र उर्फ़ मुन्ना सहित वरिष्ठ जनों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि अपने भाषण की शुरुआत करते ही सबसे पहले संगठन के लोगों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आप लोगों ने मुझे यहां पर आने का निमंत्रण दिया इसके लिए मैं आप लोगों को दिल की गहराइयों से बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं कहा कि मैं आपसे निवेदन के साथ कह रहा हूं कि समाज के लोगों का हमेशा ऐसे ही संगठित बनाकर रक्खें। त्यौहार आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देते हैं इसे लोगों को मिलजुल कर मनाना चाहिए और परस्पर प्रेम व सद्भावना का परिचय देना चाहिए।भारी भीड़ को देख गदगद हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मैं आप सभी को यह आश्वासन देते हुए कह रहा हूं कि आप सभी को कभी भी किसी तरह की कोई भी समस्या हो तो नि:संकोच हमें सूचित करें आपका यह भाई बेटा सदैव पूरी तत्परता के साथ साथ के साथ खड़ा मिलेगा। इसी कड़ी में लखनऊ से चलकर आए मनोनीत सभासद दीपू जायसवाल ने भी संगठन के पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि अपना समाज दिन-प्रतिदिन आगे बढ़ रहा है महिलाओं की भी भारी भीड़ को देखते हुए प्रसन्न होकर कहा कि समाज के लोगों को संगठित करने में मातृशक्ति का ज्यादा योगदान होने वाला है। उन्होंने भी किसी भी प्रकार की जरूरत पड़ने पर हर तरीके से मदद करने का आश्वासन दिया। अतरौलिया चेयरमैन ने भी समाज के लोगों को एकजुट रहने की बात कही और कहा कि हर वक्त जरूरत पर मैं सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा मिलूंगा। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव अमित जायसवाल एवं निखिल जायसवाल ने भी समाज के प्रति लोगों को संगठित रहने की अपील किया एवं हर वक्त जरूरत पर साथ देने का वादा किया। कार्यक्रम में आदित्य,आरोही,सानवी,अथर्व एवं श्रेष्ठ जायसवाल सहित तीन दर्जन से अधिक छोटे-छोटे बच्चों ने मन मोह लेने वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों के समक्ष पेश किया जिससे खुश होकर सभी बच्चों को संगठन द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन अंकित एवं शिवांश जायसवाल ने किया। कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए दीपू, अभिजीत,योगेश,कृष्ण मोहन,सतीश, पवित्र नारायण,अविनाश,जितेंद्र,एवं मीडिया प्रभारी संदीप सहित तमाम लोगों का योगदान रहा। कार्यक्रम में जनपद के वरिष्ठजन भारत भूषण, भगवती,विजय, प्रभाकर,संतोष, राहुल, भारत भूषण सहित तमाम लोगों ने भाग लिया।