कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर । विधान सभा क्षेत्र आलापुर अन्तर्गत रामनगर में स्थित श्रीमती लीलावती आदर्श विद्या मंदिर में विद्यालय कमेटी के पदाधिकारियों का चुनाव चुनाव अधिकारी तहसीलदार आलापुर पद्मेश श्रीवास्तव की उपस्थित मे सम्पन्न हुआ। संस्था के 14 सदस्यों ने निर्वाचन अधिकारी की उपस्थित मे हुए मतदान में अध्यक्ष पद पर जलंधर प्रसाद मौर्य को 9 मत तथा उनके प्रतिद्वंदी सुनील मिश्रा को 5 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार जलन्धर मौर्य को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। इसी तरह प्रबंधक पद पर लीलावती गोंड एवं आर एस गौतम के बीच हुए मतदान में लीलावती गोंड को 10मत एवं आर एस गौतम को 4मत हासिल हुए और लीलावती गोंड को निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव के बाद श्रीमती लीलावती आदर्श विद्या मंदिर रामनगर की कार्यकारिणी घोषित किया गया जिसमें चुनाव से जीते अध्यक्ष जलंधर प्रसाद मौर्य, प्रबंधक श्रीमती लीलावती गोंड उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव, उप प्रबंधक श्यामलाल प्रजापति, मंत्री उदयभान यादव, संयुक्त मंत्री राममिलन गोंड, कोषाध्यक्ष कमल्लुद्दीन, आडिटर राजेन्द्र प्रसाद, सदस्य अलगू राम, हरिश्चंद्र, रामसेवक, सतीश कुमार को चुना गया। कार्य कारिणी गठित होने पर निर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत सम्मान कर मिष्ठान वितरित किया।
श्रीमती लीलावती आदर्श विद्या मंदिर में विद्यालय कमेटी के पदाधिकारियों का चुनाव, चुनाव अधिकारी के नेतृत्व में हुई सम्पन्न
मार्च 23, 2026
0
Tags