देवल, ब्यूरो चीफ,अनपरा, सोनभद्र। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के रेनुपावर डिवीजन रेणुसागर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मधुबन पार्क में मियावाकी पद्धति से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हरित आवरण बढ़ाना, जैव विविधता को सुदृढ़ करना और पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता फैलाना रहा।
मुख्य अतिथि यूनिट हेड आरपी सिंह ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसके लिए केवल विचार नहीं, बल्कि ठोस क्रियान्वयन जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी केवल संस्थानों की नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह प्रकृति को सुरक्षित रखने में अपना योगदान दें। कार्यक्रम का संचालन कर रहे पर्यावरण विभाग के प्रमुख कमलेश मौर्या ने मियावाकी तकनीक की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस पद्धति में कम स्थान पर अधिक घनत्व के साथ तेजी से विकसित होने वाले जंगल तैयार किए जाते हैं। यह तकनीक सामान्य वृक्षारोपण की तुलना में कई गुना तेज वृद्धि दर प्रदान करती है और स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत
बनाती है। इस अवसर पर संचालन विभाग के प्रमुख मनीष जैन, सौम्या मिश्रा, ललित खुराना, सदानंद पांडेय, संतोष श्रीवास्तव, सलोनी पाल, अजय मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
.jpeg)