देवल संवाददाता, मऊ। जनपद के समस्त तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में तहसील घोसी में संपूर्ण समाधान का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 56 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 43 राजस्व विभाग की, 02 पुलिस विभाग, 07 विकास विभाग, 1 विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों की शिकायतें थी।जनसुनवाई के दौरान 03 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। इसके अलावा 2 शिकायतों के निस्तारण हेतु टीमों का गठन कर मौके पर भेजा गया। जनसुनवाई के दौरान राजस्व विभाग के अधिक शिकायतों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने गुणवत्तापूर्ण ढंग से भी शिकायतों का निस्तारण करने को कहा जिससे शिकायतकर्ता संतुष्ट रहे तथा बार-बार एक ही शिकायत के निस्तारण के लिए उसे भाग दौड़ ना करनी पड़े। उन्होंने उपस्थित समस्त अधिकारियों को उन्हें प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा।शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकयतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता में शामिल है। अतः सभी अधिकारी इसे गंभीरता से लेते हुए उस पर कार्रवाई करें।इस दौरान उप जिलाधिकारी घोसी के अलावा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
कुल 56 शिकायतों में से 03 का हुआ तत्काल निस्तारण, 2 शिकायतों के निस्तारण हेतु भेजी गई टीम
मार्च 23, 2026
0
Tags