कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर । अम्बेडकर नगर जिले के चर्चित एक जालसाजी के मामले में पूर्व विधायक पवन पांडेय को राहत मिली है।_
_इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जमानत याचिका संख्या 10970/2025 पर सुनवाई करते हुए आरोपी पवन कुमार पांडेय को जमानत दे दी है।_
_यह मामला अकबरपुर कोतवाली में वर्ष 2022 में दर्ज हुआ था, जिसमें धोखाधड़ी, कूटरचना और जालसाजी की गंभीर धाराएं लगाई गई थीं। पवन कुमार पांडेय के वरिष्ठ अधिवक्ता अयोध्या प्रसाद मिश्रा और अधिवक्ता विवेक कुमार त्रिपाठी ने कोर्ट के समक्ष पैरवी और दलीलें पेश कर जमानत मंजूर कराया। जिससे पूर्व विधायक पवन पाण्डेय के समर्थकों में काफी हर्ष और उल्लास का माहौल है।_