देवल, ब्यूरो चीफ,शक्तिनगर, सोनभद्र। स्थानीय थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के कम में कार्रवाई करते हुए एक किग्रा 250 ग्राम गांजा के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में चल रही कार्रवाई के क्रम में 25 मार्च 2026 की शाम करीब 6:55 बजे चेकिंग के दौरान कुसुम गुप्ता पत्नी राकेश कुमार साहू उर्फ गुड्डू निवासी चिल्काटाड़ बस्ती शक्तिनगर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किग्रा 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इस संबंध में थाना शक्तिनगर पर मुकदमा अपराध संख्या 59/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिनेश गौतम, उपनिरीक्षक राम बचन सिंह यादव, कांस्टेबल अमृत लाल, कांस्टेबल अक्षय कुमार यादव तथा महिला कांस्टेबल सुनीता यादव शामिल रहीं।
.jpeg)