
कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।जहांँगीरगंज थाने में बुधवार को एक अहम निस्तारण अभियान चला. पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के निर्देश पर निस्तारण की कार्रवाई की गयी.आलापुर एसडीएम सुभाष सिंह धामी के द्वारा गठित टीम में शामिल क्षेत्राधिकारी आलापुर प्रदीप सिंह चंदेल.नायब तहसीलदार हुबलाल.थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह.हेड मुहर्रिर वीरेंद्र कुमार यादव.पुलिस लाइन के मुख्य आरक्षी धर्मेंद्र कुमार सरोज की देख देख में ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत थाना परिसर में शस्त्र अधिनियम में जब्त किए गए 18 अवैध शस्त्रों (माल)का निस्तारण किया गया. कानूनी प्रक्रियाओं और न्यायालय के दिशा निर्देशों के अनुसार की गयी निस्तारण कार्रवाई के मौके पर थाने के अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे .