देवल संवाददाता, मऊ। मिशन शक्ति 05 के द्वितीय चरण/बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिला अधिकारी के आदेशानुसार तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार आज कंपोजिट विद्यालय डुमरांव मऊ में महिला कल्याण विभाग की हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन टीम द्वारा बाल विवाह को ना चैंपियन को सम्मान जागरूकता कार्यक्रम किया गया । कार्यक्रम के द्वारा बताया गया कि यदि 18 वर्ष की आयु से कम की लड़की और 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह यदि होता है तो वह बाल विवाह की श्रेणी में आता है। बाल विवाह में माता पिता सहित जो भी लोग सम्मिलित होते है उनपर कठोर कार्यवाही की जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल विवाह रोकने वाले स्थानीय चैम्पियन को सम्मानित करना है। यह पहल बाल विवाह मुक्त भारत बनाने और सामाजिक बदलाव को बढ़ावा देने के लिए एक सामूहिक प्रयास है।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों और छात्राओं को गुड टच बैड टच के बारे मे भी बताया गया कि अगर कोई हमें गलत तरीके से छूता है तो हमें तुरन्त रोकना है ना कि चुप रहना।साथ ही महिला कल्याण विभाग व शासन द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओ के बारे में जानकारी दी गयी।साथ ही महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही निराश्रित महिला पेंशन योजना,वृद्धा पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना,
मुख्यमंत्री राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना,आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। वन स्टॉप सेंटर के बारे में व समस्त टोल फ्री नंबर 181, 112 ,1098, 1090 ,108, 1076 के बारे में जानकारी दी गई।इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक अर्चना राय,जेंडर स्पेशलिस्ट राखी राय व तृप्ति राय,विद्यालय के प्रधानाचार्या राजमती,समस्त स्टाफ तथा छात्र एवं ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही।
