देवल संवाददाता, गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 25.03.2026 को प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र नाथ सिंह मय हमराह थाना एएनटीएफ गाजीपुर तथा उ0नि0 श्री रणजीत सिंह चौकी प्रभारी हथियाराम मठ मय हमराह थाना भुड़कुड़ा द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर SPBD इण्टर कालेज तिराहे के पास से वाहन सं0 UP32GY1257 के चेकिंग के दौरान 83 किलो 700 ग्राम नाजायज गांजा के साथ 02 नफर अभियुक्तगण 1.प्रदीप यादव पुत्र रामबदन यादव 2. अभिषेक सिंह उर्फ गोलू पुत्र मोहन सिंह को गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 76/26 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
