देवल संवाददाता, मऊ। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने परदहां विकास खंड के अंतर्गत अस्थाई आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई की स्थिति ठीक ना पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में अभिलेखों का रखरखाव भी ठीक नहीं पाया गया तथा पशुओं को हरा चारा नहीं दिए जाने पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को सभी कर्मियों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।इसके अलावा चुनी चोकर निर्धारित मात्रा में न देने तथा गौबंशो में पानी साफ सुथरा न पिलाने एवं समरसेबल खराब होने पर उसको ठीक करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान भूसा कम पाए जाने व केयर टेकर द्वारा लापरवाही से कार्यो को करने आदि के लिए ग्राम प्रधान व सचिव को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सही कराकर दूसरे दिन अभिलेखों को प्रस्तुत करने का निर्देश दिए गए अन्यथा लापरवाही के तहत कार्यवाही की चेतावनी दी।
