देवल संवाददाता, गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय एवं टीम द्वारा मा0 कुटुम्ब न्यायालय, प्रधान न्यायधीश गाजीपुर प्र0फो0मु0सं0 364/24 सानमती बनाम सर्वेश कुमार धारा 128 सीआरपीसी से सम्बंधित अभियुक्त सर्वेश कुमार राजभर उर्फ पिन्टू पुत्र मनन प्रसाद जो कि बार-बार सम्मन, वसूली वारण्ट गैर जमानतीय अधिपत्र निर्गत होने के बावजूद भी रुपोश होकर गुजारा भत्ता से सम्बन्धित रुपया 3,15,000/00 दिये जाने से बचने हेतु करीब 04 वर्षो से फरार चल था। जिसे आज दिनांक 25.03.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर मा0न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था जिसे मा0न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा मे लेकर जिला कारागार गाजीपुर भेजा गया ।
*नाम पता गिरफ्तारशुदा वारण्टी -*
1. सर्वेश कुमार राजभर उर्फ पिन्टू पुत्र मनन प्रसाद स्थायी पता ग्राम भदौरा थाना भावरकोल गाजीपुर मो0नं0 8826399450
*वर्तमान पता* - एफ 71 संजय कालोनी बीट नं0 7 थाना ओखला फेज 02 ओखला इण्डस्ट्रियल स्टेट साउथ दिल्ली
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम -*
1.थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय मय हमराह थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर
