31 जनवरी को वर्ल्ड ऑफ स्टेटिक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया गया।
इस पोस्ट में इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) को क्रेडिट देते हुए जारी की गई एक रिपोर्ट थी, जिसमें बताया गया कि ग्लोबल इकोनॉमिक ग्रोथ (GDP Growth) में भारत, अमेरिका से आगे निकल गया है।
टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने वर्ल्ड ऑफ स्टेटिक्स की पोस्ट को री-शेयर किया और लिखा, 'सत्ता का संतुलन बदल रहा है।'
अमेरिका से आगे निकला भारत
IMF की रिपोर्ट में 2026 में ग्लोबल इकोनॉमिक ग्रोथ में योगदान के मामले में भारत को अमेरिका से आगे बताया गया है। दुनिया भर में होने वाले अनुमानित विस्तार में भारत का हिस्सा 17% है, जबकि अमेरिका 9.9% पर है।
आईएमएफ की जारी की गई रिपोर्ट में चीन सबसे आगे है। 2026 में चीन की जीडीपी ग्रोथ 26.6% बताई गई है, जिसका मतलब है कि ये दोनों एशियाई अर्थव्यवस्थाएं मिलकर अब ग्लोबल GDP ग्रोथ का 43.6% हिस्सा चला रही हैं।