आमिर, देवल ब्यूरो ,चंदवक, जौनपुर। क्षेत्र के मां दुर्गा गर्ल्स पीजी कॉलेज मूर्खा में आयोजित तीन दिवसीय मां दुर्गा मेमोरियल राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में महिला वर्ग में देहरादून व पुरूष वर्ग में बिहार ने प्रतिद्वंद्वी टीमों को हराकर शील्ड अपने नाम कर लिया। रविवार रात 9 बजे तक हुए मैच में महिला वर्ग का फाइनल देहरादून व आजमगढ़ के बीच खेला गया। चार सेट के रोमांचक मुकाबले में 25 - 23 , 22 - 25 , 25 - 22 , 25 - 18 से देहरादून ने आजमगढ़ को हराया। पुरूष वर्ग में बिहार व लखनऊ के बीच मुकाबला हुआ। बिहार ने लखनऊ को 25 - 23 , 24 - 25 , 25 - 23 से हराकर प्रतियोगिता जीत ली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त सीडीओ यशवंत सिंह ने विजेता टीम के कप्तानों को शील्ड प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूरे प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों ने संयम व आत्मानुशासन के साथ अपनी अपनी प्रतिभावों का प्रदर्शन किया जो काबिले तारीफ था। सभी टीमों ने खेल नियमों का पालन किया जो अनुकरणीय रहा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मैच के निर्णायक शिवजी व अजय चौहान, कॉमेंटेटर सुशील व उमाशंकर सिंह रहे। प्रतियोगिता के दौरान पूर्व एमएलसी केदार नाथ सिंह,लालगंज ब्लॉक प्रमुख सोनू सिंह, भाजपा नेता आकाश सिंह सन्नी,समाजसेवी अजीत सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के संयोजक व महाविद्यालय के प्रबंधक दयाशंकर सिंह कक्कू आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रमुख जय प्रकाश राम ने किया। इस अवसर पर डॉ. सुरेश सिंह, अनुपम सिंह, विनोद सिंह, अलगू सिंह, प्रमोद सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।