देवल संवाददाता, मऊ। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत आज जनपद के समस्त बूथों पर विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी सहित निर्वाचन से जुड़े समस्त अधिकारियों ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण किया। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र ने विधानसभा क्षेत्र मधुबन के कई मतदान केंद्रों पर स्थित बूथों का निरीक्षण किया, जिनमें मतदान केंद्र तरुण इंटर कॉलेज कुंडाकुचाई के बूथ संख्या 353, 354, प्राथमिक विद्यालय कटघरा शंकर के बूथ संख्या 343, 344, 345, 346 तथा प्राथमिक विद्यालय मटूरी मरियम के बूथ संख्या 451 शामिल है।बूथों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बूथ लेवल अधिकारियों से फॉर्म 6 ,7 एवं 8 के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें निर्देश दिए कि उनके बूथ से संबंधित कोई भी अर्हता प्राप्त व्यक्ति मतदाता सूची में नाम जोड़ने से ना छूटने पाए। इसके अलावा उन्होंने लोगों से अपील भी किया कि अगर उनकी आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है तो वह अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाएं। बूथों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों को त्रुटि रहित, शुद्ध मतदाता सूची बनाने हेतु माननीय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने नए मतदाताओं तथा छूटे पात्र महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने हेतु विशेष प्रयास करने को भी कहा। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
हर पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जुड़वाएं, जिलाधिकारी ने लोगों से की अपील
फ़रवरी 22, 2026
0
Tags