देवल संवाददाता, मऊ। नगर के सभी वार्डों में क्षेत्रवार निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन कर जनमानस में स्वास्थ्य जागरुकता पैदा किया जाएगा। शारदा नारायण हास्पिटल के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सबके शुगर, ब्लड-प्रेशर एवं अन्य कई प्रकार की जांच की जाएगी। इस दौरान हृदय रोग, स्त्री एवं प्रसुति रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग, अस्थि रोग, छाती रोग विशेषज्ञ के साथ फिजियोथिरैपी की जानकारी प्रदान की जाएगी। यह बातें प्रसिद्व चिकित्सक डॉ संजय सिंह ने बढुआ गोदाम में आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर में कही। शिविर में 98 मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। इस दौरान सबके ब्लड-प्रेशर व शुगर की जांच की गई।