आमिर, देवल ब्यूरो ,खुटहन (जौनपुर)22 फरवरी अस्पताल रोड स्थित टीकेयू पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया है। छात्रों के द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रीय गीत, एकांकी नाटक, कौव्वाली , सामूहिक नृत्य ने उपस्थितों का मन मोह लिया। प्री प्राइमरी के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की खूब सराहना की गई।
कार्यक्रम के शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ विजय चतुर्वेदी ने देवी सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि परिवार बच्चे की प्रथम पाठशाला है। यहीं से शिक्षा और संस्कारों का आविर्भाव होता है। आज के परिवेश में बच्चे को होस संभालने से पूर्व ही मोबाइल थमा दिया जाता है। आगे बाल्यावस्था में मोबाइल उसके चतुर्दिक विकास में सबसे बड़ा बाधक बन जाता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को मोबाइल से दूर रखने की अपील किया।
विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्राजापति ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस उन्हें तराश कर निखारने की जरूरत है। यह काम परिवार के बाद सिर्फ शिक्षक ही कर सकता है। साहित्य के क्षेत्र में भारत रत्न अंबेडकर अवार्ड से सम्मानित मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पाण्डेय ने कहा कि हम शैक्षिक क्षेत्र में तो आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन हमें बच्चों के नैतिक कर्तव्यों के बिषय में विशेष रूप से सोचने की जरूरत है। हमारी संस्कृति शिक्षा के साथ साथ संस्कारों के समावेश की रही है। इस तरफ अभिभावकों और शिक्षकों विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
समारोह को नगरपालिका चेयरमैन श्रीमती मनोरमा मौर्या, ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव, कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामचन्द्र मिश्रा, विनोद तिवारी, पूर्व प्रधान साधू तिवारी, प्रबंधक सुशील मिश्र, नरसिंह बहादुर सिंह और अमरनाथ मिश्रा ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता प्रबंधक साकेत कुमार पाण्डेय तथा संचालन पत्रकार प्रमोद पाण्डेय ने किया। विद्यालय के छात्रों को प्रशिक्षित कर अभिनय की बेहतर गुर सिखाने वाली शिक्षिका मनीषा देवी की खूब प्रशंसा की गई। विद्यालय प्रबंधक देवेश उपाध्याय ने आगतो का स्वागत व आभार प्रकट किया।