देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के बैनर तले रविवार को संत रविदास की समारोह पूर्वक जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया। बाद उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत ने कहा कि संत रविदास जी के आदर्श और शिक्षाए समाज के सभी वर्गों के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने समानता, भाईचारा और सेवा भाव की भावना को जीवन में उतारने का संदेश दिया। उनकी जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का अवसर है।
भाजपा के नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने कहा कि संत रविदास की शिक्षाएँ हमें समानता और भाईचारे की प्रेरणा देती हैं। उनके आदर्शों को याद करना और अपनाना समाज में सद्भाव और सहयोग की भावना को बढ़ावा देता है। समानता, सेवा और सामाजिक समरसता को अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में सहभोज का भी आयोजन किया गया। मौके पर संजय रावत, रमेश भगत, रमेश प्रजापति, संजय कुमार, मनोज रावत, सुरेश भारती, रामजतन भारती, आलोक रावत, निरंजन भारती, महेश पासी, शांति रावत, सुमन रावत, आशा देवी आदि मौजूद रहीं
