देवल संवाददाता, इन्दारा। कोपागंज थाना अंतर्गत जमीन धंसने से प्राथमिक विद्यालय अदरी का भवन क्षतिग्रस्त हो गया है। पूरे भवन में दरारें पड़ गई हैं। प्रधानाध्यापिका इंचार्ज आस्था पांडेय व अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से पठन-पाठन की व्यवस्था दो मीटर की दूरी पर प्राथमिक विद्यालय अदरी देहात रेलवे में कराने की मांग करते हुए सिप्ट करा दिया गया है।प्राथमिक विद्यालय अदरी देहात का निर्माण 2014 कराया गया था। लेकिन बारह वर्ष में ही फार्स, टाइल्स,भवन के दीवारों में दरारें फट गई है। रविवार की रात प्राथमिक विद्यालय के स्थान वाली जमीन अचानक धंसने से विद्यालय भवन में दरारें पड़ गईं। भवन के क्षतिग्रस्त होने से विद्यालय में शिक्षण कार्य करना खतरनाक हो गया है।स्थिति को देखते हुए सोमवार को प्रधानाध्यापिका इंचार्ज आस्था पांडेय ने जिल बेसिक अधिकारी को पत्रक देकर भवन की जांच करने की मांग करते हुए पढ़ाई का संचालन नजदीकी विद्यालय अदरी देहात रेलवे में करने का प्रस्ताव करते हुए 84 बच्चो को सिप्ट कर दिया गया। इस बाबत ग्राम प्रधान अर्चना चौहान ने बताया कि स्कूल के बगल में पंप सेट होने के कारण जमीन धस गई है। इसको लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्रक देकर जांच कर तोड़कर बनवाए जाने की मांग की है।