देवल संवाददाता, मधुबन। थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 19 फरवरी 2026 को खीरीकोठा पूरब के एक बगीचे में की गई। पुलिस ने मौके से 2310 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया,हालांकि बाद में उन्हें निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देश पर जनपद में जुआ खेलने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मधुबन के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना मधुबन के नेतृत्व में एक टीम ने छापेमारी की। इस टीम में व0उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह, उनि नीरज कुमार यादव, उ0नि0 अम्बरनाथ चौबे और हे0का0 दिनकर मौर्या शामिल थे।छापेमारी के दौरान पुलिस ने 52 ताश के पत्ते,जुए के फड़ से 1600 रुपये और जामा तलाशी में 710 रुपये बरामद किए। कुल 2310 रुपये की बरामदगी हुई। इस संबंध में थाना मधुबन में मु0अ0सं0 54/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान श्रीकान्त साहनी (निवासी ककराडीह), जयराम भारती (निवासी गांगवीर), मनोज मल्ल (निवासी खीरीकोठा), राजेश राजभर (निवासी खीरीकोठा) और दिनेश राजभर (निवासी गांगेवीर) के रूप में हुई है। ये सभी मधुबन थाना क्षेत्र,जनपद मऊ के निवासी हैं।पुलिस ने बताया कि जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। जुआ,सट्टा और अन्य अपराधों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।