आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर। दिनांक 01 फरवरी 2026 को थाना बदलापुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार परमहंस मोड़, बहद ग्राम बलुआ के पास चेकिंग के दौरान हार्दिक यादव उर्फ हैप्पी पुत्र संजय यादव निवासी खमपुर वीरभानपुर चवेर, थाना बक्शा, जनपद जौनपुर को रोका गया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से एक तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।
बरामदगी के आधार पर थाना बदलापुर में अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।
थाना बदलापुर पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।