देवल संवाददाता, इन्दारा। संत रविदास मंदिर सेवा समिति अदरी के तत्वाधान में नगर में संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। शोभायात्रा रामस्वरूप पोखरे के संत रविदास मंदिर से आरंभ हुई जो नगर पंचायत होते हुए लक्ष्मीनगर चौराहे से वापस प्रमुख मार्गों से होते हुए अदरी बाजार के मार्ग से शोभायात्रा वापस संत रविदास मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में महिलाएं,बच्चे,बुजुर्ग एवं युवाओं के साथ ही गणमान्य नागरिक शामिल हुए।यात्रा में संत रविदास और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर समाज में छूआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों को खत्म कर सभ्य समाज का निर्माण किए जाने का संकल्प लिया गया। इसके अलावा मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। इस दौरान गुरु रविदास जी के जयघोष के जयकारे लगाए गए। शोभायात्रा में अध्यक्ष हरिकेश कुमार,निखिलेश कुमार निक्की,चन्दन कुमार सुबोध, सुधीराम बौद्ध,जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र कुमार गोयल,अमलेश निगम,प्रिंस गुप्ता,अदरी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि किशन जायसवाल,नरसिंह मौया पंकज उदास,आकाश भाष्कर,अहमद रजा,अभिनाश कुमार,भाजपा नेता रघुबीर राजभर आदि लोग मौजूद रहे।