टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका टीम विजयी रथ पर सवार है। ग्रुप स्टेज के बाद साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 में भी जीत का सिलसिला जारी रखा है। एडेन मार्कराम की कप्तानी वाली टीम ने सुपर-8 के अपने पहले मैच में भारत को और फिर आज, गुरुवार को दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को मात (9 विकेट) दी।
इसके साथ ही साउथ अफ्रीका की सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की हो गई है। साउथ अफ्रीका के अभी 2 अंक हैं और उनका नेट रन रेट +2.890 है। आखिरी मैच में इस टीम की टक्कर जिम्बाब्वे से होनी है। यह मुकाबला 1 मार्च को खेला जाएगा।
टी20 विश्व कप 2026 में भारत का सफर
टी20 विश्व कप 2026 का भारत ने शानदार आगाज किया। ग्रुप स्टेज में भारत ने सभी मैच जीते।
ग्रुप स्टेज के पहले मैच में भारत ने अमेरिका को 29 रन से हराया। इसके बाद टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से शिकस्त दी।
सूर्यकुमार यादव की कप्तान वाली टीम ने अपने तीसरे मैच में भारत ने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 61 रन से धूल चटाई।
ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में मैन इन ब्ल्यू ने नीदरलैंड को 17 रन से रौंदा था।
भारतीय टीम अपने ग्रुप में टॉप पर रही और उसने सुपर-8 में जगह पक्की की।
हालांकि, सुपर-8 के पहले ही मैच में भारत को साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रन से हार मिली।
अब गुरुवार को भारत का सामना जिम्बाब्वे से और रविवार, 1 मार्च को वेस्टइंडीज से होगा।