देवल संवाददाता, गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 10.02.2026 को प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद मय टीम द्वारा तिवारीपुर मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों / वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम तिवारीपुर में हुई चोरी के वाछिंत अभियुक्तगण *1.जितेश चौहान पुत्र जितन चौहान* निवासी तिवारीपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर *2.संदीप खरवार पुत्र गजाधर खरवार* निवासी तिवारीपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर को चोरी के माल के साथ व अभियुक्त जितेश चौहान पुत्र जितन चौहान निवासी तिवारीपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर को *एक अदद तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर* के साथ गिरफ्तार कर बरामद किया गया बरामदगी के संम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ़्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
1.जितेश चौहान पुत्र जितन चौहान सा0 तिवारीपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर उम्र 19 वर्ष
2.संदीप खरवार पुत्र गजाधर खरवार सा0 तिवारीपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर उम्र 21 वर्ष
*बरामदगी* –
*1* . एक अदद टूटा हुआ मंगलसूत्र पीली धातु का लाकिट , 04 अदद लाकिट पीली धातु (01 मे ओम लिखा हुआ व 01 लाकिट मे बजरंगबली की प्रतिमा बना हुआ व दो सामान्य लाकेट) तथा 01 अदद नथ पीली धातु व 05 अदद बिछिया सफेद धातु व 01 जोड़ी पायल पुरानी
*2* . 01अदद अवैध तमंचा .315 बोर
*3* . 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
*आपराधिक इतिहासः* -
*1* . *जितेश चौहान पुत्र जितन चौहान सा0 तिवारीपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर उम्र 19 वर्ष* -
1-मु0अ0स0-40/26 धारा 305(a)/317(2) बीएनएस थाना मुहम्मदाबाद गाजीपुर
2- मु0अ0स0-42/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुहम्मदाबाद गाजीपुर
3-142/25 धारा-60 आबकारी अधि0 थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर
*2.संदीप खरवार पुत्र गजाधर खरवार सा0 तिवारीपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर उम्र 21 वर्ष*
1-मु0अ0स0-40/26 धारा 305(a)/317(2) बीएनएस थाना मुहम्मदाबाद गाजीपुर
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम* -
1.प्रभारी निरीक्षक थाना मुहम्मदाबाद मय टीम जनपद गाजीपुर ।