देवल संवाददाता, गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 20.02.2026 को उ0नि0 ओमप्रकाश यादव मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान दहेन्दू अण्डर पास से एक नफर अभियुक्त अंगद बिन्द पुत्र स्व0 गत्ते बिन्द को 01 किलो 100 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर *मु0अ0सं0 37/26 धारा 8/20 एनडीपीएस* का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार शुदा अभियुक्त का नाम व पता-*
अंगद बिन्द पुत्र स्व0 गत्ते बिन्द ग्राम सागापाली मुरार सिंह थाना बरेसर जनपद गाजीपुर उम्र 30 वर्ष ।
*बरामदगी* – 01 किलो 100 ग्राम नाजायज गांजा ।
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 37/26 धारा 8/20 एनडीपीएस थाना बरेसर जनपद गाजीपुर
2. मु0अ0सं0 45/22 धारा 8/20 एनडीपीएस थाना बरेसर जनपद गाजीपुर