आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर। जौनपुर पत्रकार संघ के तत्वाधान में वृहद रूप से कम्बल वितरण कार्यक्रम रोडवेज स्थित क्षेम सदन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे जिलाधिकारी दिनेश चंद्र ने कहा कि गरीबी निर्धनों की सेवा से पुण्य मिलता है। संपन्न लोग गरीबों की सेवा करके खुद के लिए अमूल्य पुण्य कमाते है। इसके बाद उन्होंने जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया। लगभग 500 लोगों को कंबल दिया गया।
इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पत्रकार संघ के संरक्षक और भाजपा के प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि निर्धनों की सेवा भगवान के सेवा है। वहीं जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशि मोहन सिंह क्षेम ने भी कम्बल वितरित किया। उन्होंने कहा कि जौनपुर पत्रकार संघ विगत कई वर्षों से कम्बल वितरित करता आ रहा है और हमारा संगठन अन्य कई जनहित से जुड़े कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लेता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पत्रकार लोलारख दुबे, राम श्रृंगार शुक्ल गदेला, राजेश मौर्य, जेड हुसैन बाबू, अर्जुन शर्मा, राजीव पाठक, शशि शेखर सिंह, शिवम् सिंह अधिवक्ता, सुरेंद्र सिंह देवांश सिंह समेत अन्य पत्रकार लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मधुकर तिवारी ने किया।