कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।सिद्ध पीठ श्री सिद्धेश्वर धाम तीर्थ, ग्राम गनीपुर मोतिगरपुर, बसखारी में अयोध्या से लाई गई प्रभु श्री राम लला की मूर्ति की स्थापना वैदिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ वैदिक विद्वानों द्वारा संपन्न हुई। इस दौरान पूरा धाम राममय वातावरण में गूंज उठा। मूर्ति स्थापना के उपरांत महंत स्वामी कृष्णानंद जी महाराज सिद्धेश्वर धाम सरकार ने श्रीराम लला सरकार के सभी भक्तों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि आगामी 6 मार्च से 16 मार्च तक श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीराम कथा महाउत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा, व्यास पीठ पर परम पूज्य डॉक्टर चंद्रयांशु जी महाराज सभी राम प्रेमियों को राम नाम की गंगा में डुबकी लगाएंगे जिसकी तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं।आयोजन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए एक समिति का गठन किया गया है। समिति के सदस्य पूरे उत्साह के साथ व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।धाम परिसर में सजावट, यज्ञशाला निर्माण, कथा पंडाल एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर कार्य जोर-शोर से चल रहा है।आगामी कार्यक्रम आयोजन को लेकर क्षेत्र में भक्ति, उत्साह और उल्लास का माहौल बना हुआ है। कार्यक्रम की तैयारी के लिए एक नई कमेटी का गठन किया गया अध्यक्ष पधान कुलदीप सिंह उपाध्यक्ष महेंद्र जायसवाल संयोजक विकास पाण्डेय कोषाध्यक्ष केदारनाथ
सदस्यगण आयोजक श्री बालाजी सरकार संचालक आलोक श्रेया मंत्री सुरेंद्र प्रधान
सह महामंत्री रिसी पाण्डेय
सर्व व्यवस्था प्रमुख सहयोगी प्रचार प्रमुख दिनेश प्रताप सिंह
अतिथि सत्कार प्रमुख मोहन जी आदि लोग मौजूद रहे