देवल संवाददाता, इन्दारा। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के लखनऊ बलिया राजमार्ग अलीनगर चट्टी पर गुरुवार को लगभग एक बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पीछे से दो पहिया वाहन को टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी कि इस हादसे में बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। तेज आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान कार चालक फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हलधरपुर थाना अंतर्गत ग्राम बीबीपुर नगवा निवासी चन्द्रमा यादव उम्र 60 वर्षीय,हंस नाथ यादव 36 वर्षीय,रमेश यादव 47 बाइक पर सवार होकर मऊ की तरफ जा रहे थे। बताया कि चन्द्रमा यादव की तबियत ठीक न होने के कारण फातिमा अस्पताल दवा लेने जा रहे थे कि अलीनगर चट्टी पर पहुंचते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। तेज आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान कार चालक फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।