कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।राज्य कर भवन अम्बेडकरनगर में दि0 17.01.2026 को जी0एस0टी0 2.0 सुधार, पंजीयन के लाभ एवं पंजीयन बेस में वृद्धि, राजस्व वृद्धि तथा व्यापारियों की समस्याओं एवं सुझाओं हेतु व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त संवाद कार्यक्रम का शभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में चन्द्रशेखर, संयुक्त आयुक्त (टैक्स ऑडिट) राज्य कर अयोध्या द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में राज्य कर अधिकारियों द्वारा जी0एस0टी0 पंजीयन के लाभ, मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा, समाधान योजना, टी0डी0एस0/टी0सी0एस0, रिटर्न फाइलिंग, ई-वे बिल आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। संवाद सत्र के दौरान टैक्स बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों/अधिवक्ताओं, व्यापारियों तथा व्यापार मण्डल के सदस्यों के साथ संवाद स्थापित किया गया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझाओं को सुना गया एवं व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों तथा व्यापारिक संगठनों द्वारा दिये गये सुझाओं का विभागीय स्तर पर विचार करने हेतु आश्वासन दिया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपायुक्त राज्य कर, सुनील कुमार सिंह, सहायक आयुक्त, राज्य कर, रवीन्द्र कुमार एवं डॉ अंकित सिंह, राज्य कर अधिकारी, अच्छेलाल एवं विनोद कुमार, अधिवक्ता महेश श्रीवास्तव, आर0एन0 पटेल, पीयूष बंका एवं व्यापार मण्डल के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम पुन: दिनांक 28.01.2026 को आयोजित किया जायेगा।