देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सोमवार को घोरावल विधानसभा के डोहरी गांव में स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनायी गई। मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने ग्रामीणों के साथ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। बाद उन्होंने युवाओं के प्रेरणाश्रोत स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कहा कि युवा ही इस देश के भविष्य है। इनके कंधे पर देश को शक्तिशाली बनाने की जिम्मेदारी है, इसलिए सभी नौजवान एक लक्ष्य निर्धारित कर उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जी जान लगाकर परिश्रम करें। कहा कि स्वामी विवेकानंद कहते थे उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए। आज हम उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़े। कहा कि हम उनके इस संदेश को तभी चरितार्थ कर पाएंगे जब हम विकेकशील होकर कार्य करेंगे। इस लिए हम सब यहां से एक संकल्प लेकर जाएंगे कि अपने अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। मौके पर आकाश चौहान, विजय चौहान, विवेक जाटव, रवि, गोलू, दिनेश मौर्य, महेश, आनंद केशरी आदि मौजूद रहे।
