देवल, ब्यूरो चीफ,शक्तिनगर, सोनभद्र। स्थानीय संकल्प पब्लिक स्कूल (इंग्लिश मीडियम) में बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने क्रिकेट, खो-खो और कबड्डी जैसे खेलों में उत्साहपूर्ण भागीदारी की। पूरे विद्यालय परिसर में बच्चों की उमंग और ऊर्जा देखने योग्य थी। विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक राम ने अपने संबोधन में कहा कि बाल दिवस बच्चों की मासूमियत, उनकी खुशी और उज्जवल भविष्य को समर्पित दिवस है। बच्चे ही देश के निर्माण की असली नींव हैं। वहीं, विद्यालय की प्रमुख हैडमैम ने बच्चों को समाज की सबसे अनमोल पूंजी बताते हुए कहा कि बच्चे फूलों की तरह खिलते हैं। उनकी मुस्कान दुनिया को रोशन करती है और वे दिल के सच्चे होते हैं। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विद्यालय की शिक्षिका मिस डिका यादव ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को स्मरण किया और कहा कि उनका बाल-प्रेम हमें बच्चों के सपनों को साकार करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका मिस अंजली गुप्ता ने बच्चों के उज्जवल और सफल भविष्य की कामना की। मौके पर प्रधानाचार्य अशोक राम, विद्यालय की प्रमुख हैडमैम अध्यापिका वर्षा चौरसिया, मेनका कुमारी, निशा सिंह, उर्मीला यादव, रजिया बानो, कोमल यादव, नेहा पटेल, अंजली गुप्ता, पी. चौरसिया, दिका यादव, राजेश चंद्रवंशी, सुनीता भारती, सुनील सोनी आदि मौजूद रहीं ।
.jpeg)