देवल, ब्यूरो चीफ,शक्तिनगर, सोनभद्र। ठंड के साथ प्रदूषण का ग्राफ भी जिस प्रकार से तेजी से बढ़ रहा है, वह हर किसी के लिए काफी चिंता का विषय बना हुआ है। क्योंकि मामला सीधे लोगों की सेहत से जुड़ा है, लेकिन प्रदूषण के प्रभावों को कम से कम करके लोगों की सेहत को सुरक्षित करने की जिम्मेदारी जिनके कंधों पर है, वह इस जिम्मेदारी के निर्वहन में किस प्रकार की खानापूर्ति कर रहे हैं, इसकी हकीकत जयंत चौकी क्षेत्र में एनएससी तिराहे से बलिया नाला शक्तिनगर बोदरा बाबा खड़िया बाजार तक की सड़क पर आसानी से देखा जा सकता है। दरअसल, सड़क के इस दायरे में साफ-सफाई का जिम्मा दुधिचुआ और खड़िया परियोजना का है और इसके लिए परियोजना के द्वारा इन दिनों सड़क की सफाई के नाम पर पानी का छिड़काव व रोड स्वीपिंग मशीन भी रोज दौड़ाई जा रही है, लेकिन परियोजना के प्रयास के बाद भी सड़क के इस दायरे में धूल-डस्ट की परते जस की तस बनी हुई हैं, और धूल का गुबार सड़क से गुजरते वाहनों के साथ दिन-रात उठता रहता
है, जो कि यहां के आबोहवा में प्रदूषण रूपी जहर घोलने का काम कर रहा है और यह परिक्षेत्र के लोगों की सेहत से भी खिलवाड़ करने जैसा है।
.jpeg)