बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। बिहार से सामने आए रुझानों में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिलती नजर आ रही है। इस चुनाव में महागठबंधन की करारी शिकस्त होती दिख रही है।
इस बीच पीएम मोदी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर अचानक वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पीएम मोदी कहते दिख रहे हैं कि एनडीए बिहार में अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करेगा।
पीएम मोदी कहा- सबसे बड़ी जीत दर्ज करेगा एनडीए
वायरल वीडियो में पीएम मोदी को यह कहते हुए देखा जा सकता है कि मुझे पूरा विश्वास है कि एनडीए इस साल बिहार में अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करेगा। 14 नवंबर को विजयोत्सव की तैयारी कीजिए।
बता दें कि पीएम मोदी यह बात बिहार विधानसभा चुनावों से पहले अपनी कई राजनीतिक रैली में से एक में कही थी। बता दें कि आज पीएम मोदी दिल्ली में बीजेपी कार्यालय में इस ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
शुरुआती रुझानों में एनडीए को प्रचंड जीत
बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में एनडीए 206 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं, महागठबंधन 30 सीटों पर आगे चल रहा है। बता दें कि साल 2010 के विधानसभा चुनावों में एनडीए ने 206 सीटों पर विजय हासिल की थी। जिसमें जेडी(यू) ने 115 और भाजपा ने 91 सीटें जीती थीं।
