देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। नगर के डायट परिसर में परिषदीय बच्चों की जिला स्तर पर आयोजित गणित ओलम्पियाड की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। महानिदेशक स्कूली शिक्षा के आदेश व डायट प्राचार्य / जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश के क्रम में प्रतियोगिता प्रभारी डायट प्रवक्ता हीरालाल प्रजापति गणित प्रवक्ता की निगरानी में इस प्रतियोगिता में जनपद सोनभद्र के सभी ब्लाकों के उच्च प्राथमिक और कम्पोजिट विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ 10 बच्चों ने प्रतिभाग किया। सभी ब्लॉकों से कुल 100 बच्चों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। सर्वप्रथम ब्लॉक के सभी उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट विद्यालयों में विद्यालय स्तर पर इस प्रतियोगिता के द्वारा सर्वश्रेष्ठ 2 बच्चों का चयन किया गया। उसके बाद प्रत्येक उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट विद्यालय के 2 सर्वश्रेष्ठ बच्चों की ब्लॉक स्तर की परीक्षा कराई गई, जिसमें ब्लॉक स्तर पर 10 सर्वश्रेष्ठ बच्चों का चयन किया गया तथा उन्हें ब्लॉक स्तर पर पुरस्कृत भी किया गया। जिले स्तर की इस प्रतियोगिता में बच्चों से कुल 30 प्रश्न गणित के पूछे गए। इस प्रतियोगिता में करमा ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय भटौलीया के आशुतोष मौर्या ने 80 में से 80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर शौर्य ने 79 अंक पाकर रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय अखाड़ा
मोहाल रहे। कम्पोजिट विद्यालय भटौलीया के आकाश ने 78 अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया। चौथे स्थान पर 77 अंक प्राप्त करके उच्च प्राथमिक विद्यालय खलियारी के हिमांशु रहे। पांचवें स्थान पर 76 अंक प्राप्त करके उच्च प्राथमिक विद्यालय के बैडाड़ के सूर्या रहे। डायट प्राचार्य / जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय ने कुल शीर्ष पांच स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डायट प्रवक्ता, एसआरजी, एआरपी, शिक्षक तथा प्रतिभागी बच्चे उपस्थित रहे।
.jpeg)