देवल संवाददाता, गोरखपुर ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक बार फिर सांसद रवि किशन की मंच से चुटकी ली। सीएम योगी ने कहा-रवि किशन जी! आप जौनपुर के किस ''''कैम्ब्रिज'''' से पढ़े हैं, ये हम नहीं जानते लेकिन कम से कम एक सांस्कृतिक कार्यक्रम यहां पर आने वाले लोगों और बच्चों के लिए जरूर प्रस्तुत करिएगा।
सीएम योगी शनिवार को नेशनल बुक ट्रस्ट की ओर से गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित पुस्तक समारोह के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। वह यहां होने वाले विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे में बता रहे थे।
उन्होंने कहा कि यहां नौ दिनों में अलग-अलग समय में 47 सत्र में लोककला, लोकगाथा से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
इसके बाद सीएम ने रवि किशन का नाम लेते हुए एक प्रस्तुति देने की अपील की। इस अपील के दौरान ही उन्होंने चुटकी ली। उनके चुटकी लेते ही समारोह स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
