देवल संवाददाता, गाजीपुर! आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में आज बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय, छावनी लाइन पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में प्रोफेसनल सम्मेलन व शिक्षक, स्नातक चुनाव की तैयारी तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान (एस आई आर) पर भी अलग अलग बैठक हुई। इस अवसर पर बैठक को सम्बोधित करते हुए राज्य सभा सांसद डा संगीता बलवंत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में स्थापित सरकार द्वारा आजादी के बाद बहुत ही तेज गति से विकास और जन कल्याण के कार्य हो रहे है । उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जब भारत की अंतरिम सरकार का गठन हो रहा था तब लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के पक्ष में सबसे अधिक लोगों के मत होते हुए भी कांग्रेस पार्टी द्वारा पं जवाहरलाल नेहरू को प्रधानमंत्री बनकर कांग्रेस पार्टी द्वारा वोट चोरी का पहला उदाहरण प्रस्तुत किया गया था।आज भारत सभी क्षेत्रों में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देते हुए विकसित भारत की तरफ तेजी से अग्रसर हो चुका है । उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी को अपने देश के उत्पादों को अपनाने का समय आ गया है, हमे अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना है। वाराणसी स्नातक निर्वाचन एवं शिक्षक निर्वाचन पर कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पुरी तैयारी से कमर कस चुका है, इस चुनाव में विपक्ष को हर का मुंह देखना तय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।वाराणसी रोहनिया के पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान भारत को समृद्ध और सशक्त बनाने का संकल्प है।देश मे निर्मित वस्तुओं को अपनाने तथा प्रत्येक नागरिक के जीवन को ऊपर उठाकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि देश की समृद्धि देश की सम्पदा मे निहित है यह संदेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया है। उन्होंने स्नातक व शिक्षक एम एल सी चुनाव पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव से शिक्षकों एवं शिक्षितो का पुरा सम्मान किया है। और आज समाज का बुद्धिजीवी वर्ग भाजपा के नेतृत्व में दिशा देने का कार्य कर रहा है।जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने अतिथियों का सम्मान करते हुए कहा कि देश को पिछे ढकेलने मे कांग्रेस पार्टी का सबसे बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की एक ही परिवार को महिमा मंडित करने की सबसे बड़ी चल रही है। और देश के समक्ष ऐसा माहौल पैदा किया कि इस परिवार के आलावा कोई देश का नेतृत्व नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि महापुरुष किसी चहारदीवारी में कैद नहीं हो सकता उसकी विचारधारा समाज को दिशा देने व नेतृत्व करने के लिए होती है।आज सरदार वल्लभभाई पटेल की विचारधारा देश के प्रत्येक नागरिक मे राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि शिक्षक व स्नातक चुनाव में संकल्प के साथ दृढ़ निश्चय से जीत हासिल करना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने मतदाता सूची पुर्ननिरीक्षण अभियान पर अपना विचार देते हुए कहा कि एसआईआर के माध्यम से वोटर लिस्ट शुद्ध होगी। फर्जी मतदाता कत्तई में वोटर लिस्ट में न रहे इसका प्रयास करना है ।सम्मेलन व बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, भानुप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, विजेंद्र राय, नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, कालीचरण राजभर, दयाशंकर पांडेय, अच्छेलाल गुप्ता, श्यामराज तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,बीके त्रिवेदी, रामनरेश कुशवाहा, संकठा प्रसाद मिश्र, रामराज बनवासी , राजेश राजभर,किरन सिंह आदि उपस्थित थी।
शिक्षक एमएलसी एसआईआर को लेकर भाजपा की बैठक सम्पन्न, बोली डॉ. संगीता बलवंत- चुनाव के लिए हम तैयार
नवंबर 12, 2025
0
Tags
