देवल संवाददाता, आजमगढ़ । कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को नंद बाबा दुग्ध मिशन योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना वर्ष 2025-26 के लाभार्थियों के चयन के लिए ई-लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में आवेदक मौजूद रहे।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न इस ई-लॉटरी में 14 महिला और 14 पुरुष लाभार्थियों का चयन किया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि जिनका नाम इस बार चयन सूची में शामिल नहीं हो सका है, उन्हें प्रतीक्षा सूची में दर्ज कर अगली ई-लॉटरी में अवसर दिया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मुकेश गुप्ता, उप दुग्धशाला विकास अधिकारी/जिला समन्वयक नंद बाबा दुग्ध मिशन आजमगढ़ मंडल, आजमगढ़ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
