देवल संवादाता,वाराणसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने पौधरोपण अभियान को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल इवेंट मैनेजमेंट का काम कर रही है।
कहा कि '35 करोड़ पेड़ कहां लगे हैं? मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका भौतिक सत्यापन कराएं। पूरे बनारस में आपने पेड़ काट डाले। (भाजपा) झूठी मार्केटिंग कर रहे हैं।'