देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। सपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चित्र के साथ केक काटा। बाद सभी ने उनके दिर्घायु के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों में फल वितरित किया।
पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव व सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आदिवासियों के नेता हैं, जो हमेशा आदिवासियों के विकास की सोच रखते हैं। आज हम लोग समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई देते हैं। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश चंद दुबे ने कहा कि आज हम लोग ऐसे महान नेता का जन्म दिन मान रहे हैं जो हर वर्ग के लोगों को एक साथ लेकर चलने का काम करते हैं। इस मौके पर जिला महासचिव
मोहम्मद सईद कुरैशी, राम भरोसे सिंह पटेल, अनिल कुमार यादव, वेदमनी शुक्ला, राम प्यारे सिंह पटेल, सुरेश यादव, सुनील गोड़, अनिल प्रधान, सरदार पारब्रह्म सिंह, अशोक पटेल, कृपा शंकर चौहान, रमेश सिंह यादव, गीता गौर, फारूक अली, जयप्रकाश शुक्ला, हिदायतुल्ला खान, आनंद पटेल, रमेश कुमार वर्मा, बिंदु यादव, मिथिलेश सिंह, प्रदीप यादव, लाल्लू भारती, विमलेश सिंह, कामरान उल्ला खान, दीपक केशरी, विष्णु कुशवाहा, वीरेंद्र यादव, अखिलेश, डा राम नरेश, सुजीत सोनी, परशुराम यादव, राजमणि, दीपक आदि मौजूद रहे।