देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पईका में मंगलवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। प्रथम पक्ष के लोगों ने अनुसूचित जाति की महिला समेत पिता-पुत्र की लाठी-डंडे से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में
पुलिस ने चार अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर तीन लोगों की गिरफ्तारी किया है।
जानकारी के अनुसार पईका गांव में भूमि विवाद को लेकर श्याम लाल धोबी पुत्र स्व रामप्रसाद धोबी, विजय उम्र 29 वर्ष पुत्र श्याम लाल समेत परिवार की महिलाओं पर हमलावरों ने लाठी-डंड़ा से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि पिटाई के दौरान हमलावरों की सभी को जान से मारकर फेंक देने की भी धमकी दी है। मारपीट की इस घटना में
विजय कुमार का सर फटने के साथ ही उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई है। श्याम लाल व सरिता देवी का हाथ फैक्चर हुआ है। सोनाली पत्नी विजय कुमार को भी गंभीर चोटें आई है। सभी घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया है। उधर मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर लिया है। एक आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान देवीराम पुत्र स्व रामानुज, प्रदीप मिश्रा पुत्र स्व रामानुज व हरिशंकर पुत्र चौरासी राम निवासीगण पईका के रूप में की गई है।