देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। विश्व पर्यावरण दिवस पर लायंस क्लब राबर्ट्सगंज के तत्वावधान में वृहस्पतिवार को वृहद वृक्षा रोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने दया सिंह की भूमि पर पौधे रोपित किए। बाद सभी ने रोपित पौधों के संरक्षण की शपथ लिया।
एसोसिएट कैबिनेट सेक्रेटरी किशोरी सिंह ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौध रोपण करना चाहिए। वातावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए अपने घरों के आस-पास वृक्षा रोपण करें। अध्यक्ष राधिका सिंह ने कहा एक पेड़ सौ पुत्र के समान होता है। आज के समय में हर व्यक्ति शिक्षित व सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ना चाह रहा है, मगर पर्यावरण को लेकर गंभीर नहीं है। यह बहुत गंभीर विषय है, हम सभी को पर्यावरण संतुलन के लिए मिलजूल कर पौधारोपण करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में मौजूद लोगों को रोपित पौधों के संरक्षण की शपथ दिलायी गई। इस मौके पर तमाम लोग मौजूद रहे।