देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। नगर के प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल में चल रहे 15 दिवसीय समर कैंप का वृहस्पतिवार को समापन हो गया। पर्यावरण दिवस पर आयोजित समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना रहा।
15 दिवसीय समर कैंप में बच्चों ने पेंटिंग, स्लोगन लेखन, नृत्य, संगीत, कराटे, आर्ट एंड क्राफ्ट तथा वृक्षारोपण जैसे गतिविधियों में उत्साह पूर्वक भाग लिया। विद्यालय के प्रबंधक ने बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका हौसला बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रदूषण को समाप्त करना है। कहा कि पेड़ों की अंधाधुन कटाई और बढ़ते प्रदूषण के चलते पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने कहा हमें यह समझना चाहिए कि संपूर्ण मानवता का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर है। इसलिए एक स्वस्थ एवं सुरक्षित पर्यावरण के बिना मानव समाज की कल्पना अधूरी है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक ने विद्यार्थियों में पौधे वितरण किए गए। इस मौके पर संतोष कुमार पांडेय, सुरेंद्र कुमार यादव आदि मौजूद रहे।